UP Weather : यूपी में मौसम फिर लेगा करवट, इस दिन कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इन दिनों तेज धूप के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है, लेकिन भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संकेत दिया है कि 16 फरवरी से पश्चिमी यूपी में मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान कुछ जिलों में काले बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

13 से 15 फरवरी तक साफ रहेगा मौसम

अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार 13 फरवरी (शुक्रवार) को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के सभी 75 जिलों में मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का छिछला कोहरा दिख सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकलेगी।

अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 14 और 15 फरवरी को भी दोनों संभागों में मौसम सामान्य बना रहेगा और तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

16 फरवरी से बदलेगा मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक 16 फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही शुरू होगी। 17 फरवरी को भी यही स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि इस दौरान तापमान में खास गिरावट या बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

इन जिलों में रहेगा सामान्य मौसम

शुक्रवार को कानपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अयोध्या, गोरखपुर, गाजियाबाद, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बरेली, रामपुर, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज, मऊ, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, बिजनौर, इटावा और मैनपुरी समेत आसपास के जिलों में आसमान साफ रहेगा और दिनभर धूप खिलेगी।

लखनऊ-नोएडा में बढ़ा दिन का तापमान

राजधानी लखनऊ में भी दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सुबह और रात में हल्की ठंडक बनी हुई है, लेकिन दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। अगले तीन दिनों तक मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं।

दिल्ली से सटे नोएडा में भी मौसम की स्थिति लगभग इसी तरह बनी हुई है, जहां दिन में तेज धूप और सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में ठंड की वापसी की संभावना कम है, लेकिन पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश से मौसम में थोड़ी राहत मिल सकती है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें