UP Weather : आज से मौसम लेगा यू-टर्न, वाराणसी-चंदौली समेत इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिसंबर की शुरुआत से पहले ही उत्तर प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संकेत दिए हैं कि 30 नवंबर को प्रदेश में ठंड के साथ घना कोहरा और कुछ स्थानों पर हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। बीते 24 घंटे में यूपी का सबसे कम न्यूनतम तापमान कानपुर नगर में दर्ज किया गया है।

30 नवंबर को यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।

  • सुबह के समय कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा।

  • लखनऊ में शाम के बाद हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

  • नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा समेत कई जिलों में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ होगी।

इन जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना

वाराणसी, आज़मगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, फिरोजाबाद, आगरा, कानपुर, उन्नाव, हमीरपुर, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, सुल्तानपुर, झांसी, गोरखपुर, महाराजगंज, पीलीभीत, मुरादाबाद, सीतापुर, बिजनौर, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, अमेठी, रायबरेली, अलीगढ़ और मथुरा में भी सुबह घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

इन जिलों में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 8°C के आसपास रहने का अनुमान है।

3 दिन बाद बढ़ेगी सर्दी

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार,

  • अगले 7 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

  • लेकिन तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में करीब 2°C की गिरावट दर्ज की जाएगी।

  • इससे प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ेगा।

कानपुर सबसे ठंडा

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:

  • बीते 24 घंटे में सबसे कम तापमान कानपुर में 7.7°C दर्ज हुआ।

  • कई जिलों में दृश्यता 500 मीटर तक सीमित रही, जिससे घने कोहरे की स्थिति बनी।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें