वाराणसी से खजुराहो तक दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 7.5 घंटे में तय होगी पूरा सफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ने वाली एक नई रेल सेवा की शुरुआत होने जा रही है। अब वाराणसी-चित्रकूट-खजुराहो मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन वाया विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी, चित्रकूट और बांदा होकर खजुराहो तक पहुंचेगी और करीब 7 घंटे 30 मिनट में यह पूरा सफर तय करेगी।

इस संबंध में जानकारी मध्य प्रदेश के खजुराहो सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अपने X (Twitter) अकाउंट पर साझा की है। उन्होंने रेल मंत्री द्वारा जारी पत्र और ट्रेन का टाइम टेबल भी पोस्ट करते हुए इसे “बुंदेलखंड की जनता के लिए दीपावली का तोहफा” बताया।

वाराणसी और खजुराहो को जोड़ेगी नई वंदे भारत

विष्णु दत्त शर्मा के प्रयासों से यह नई वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है, जो वाराणसी, विंध्याचल, चित्रकूट और खजुराहो को आपस में जोड़ेगी। यह मार्ग न केवल दो राज्यों को जोड़ेगा बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी नई रफ्तार देगा।
हालांकि ट्रेन की शुरुआत की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन 441 किलोमीटर की दूरी को यह ट्रेन तेज गति से तय करेगी।

टाइम टेबल: वाराणसी से खजुराहो तक

जारी समय सारिणी के मुताबिक ट्रेन का संचालन इस प्रकार होगा –

  • सुबह 5:00 बजे: वाराणसी कैंट से रवाना

  • 6:55 बजे: विंध्याचल पहुंचेगी

  • 8:00 बजे: प्रयागराज छिवकी

  • 10:05 बजे: चित्रकूट धाम

  • 11:05 बजे: बांदा

  • 12:08 बजे: महोबा

  • 1:10 बजे: खजुराहो पहुंचेगी

वापसी यात्रा:

खजुराहो से दोपहर 3:20 बजे रवाना होकर यह ट्रेन रात 11:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को धन्यवाद

खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने लिखा ,“प्रधानमंत्री @narendramodi ने दीपावली पर बुंदेलखंड की जनता को दिया बड़ा उपहार। खजुराहो–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को मिली मंजूरी। क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का हार्दिक धन्यवाद।”

पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

यह वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी, विंध्याचल, चित्रकूट और खजुराहो जैसे धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को जोड़कर न केवल यात्रियों को सुविधा देगी, बल्कि क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी नई दिशा प्रदान करेगी।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें