Vice President Election 2025: NDA के सीपी राधाकृष्णन बने नए उपराष्ट्रपति, भारी मतों से हुई जीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी गठबंधन INDIA के प्रत्याशी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट ही हासिल हो सके। इस तरह राधाकृष्णन ने 152 मतों के अंतर से जीत हासिल कर उपराष्ट्रपति पद अपने नाम कर लिया। अब वे जगदीप धनखड़ की जगह कार्यभार संभालेंगे।

क्यों हुआ उपचुनाव?

जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक निर्धारित था। इसी वजह से उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराना पड़ा।

किसने किसका किया समर्थन?

इस चुनाव में कुछ प्रमुख दलों ने तटस्थ रुख अपनाया।

बीआरएस (4 सांसद) और बीजेडी (7 सांसद) ने किसी भी गठबंधन का समर्थन नहीं किया।

शिरोमणि अकाली दल के एकमात्र सांसद ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति के चलते वोटिंग से दूरी बनाई।

वहीं, वाईएसआरसीपी के 11 सांसदों ने पहले ही एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था।

 

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें