WhatsApp ला रहा ‘Guest Feature’ फीचर, अब बिना अकाउंट वाले लोग भी कर सकेंगे चैटिंग!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

WhatsApp Guest Feature : WhatsApp अब एक ऐसा इनोवेटिव फीचर लाने जा रहा है जिससे आप उन लोगों से भी बात कर सकेंगे जो न तो WhatsApp यूज़ करते हैं और न ही उनके फोन में यह ऐप इंस्टॉल है। जी हां, इस नई सुविधा का नाम “Guest Chats” होगा, जिसकी फिलहाल Android बीटा वर्जन 2.25.22.13 में टेस्टिंग चल रही है।

बिना ऐप और अकाउंट के भी चैट मुमकिन

इस गेस्ट चैट फीचर के तहत WhatsApp यूज़र्स एक इनवाइट लिंक के ज़रिए किसी भी नॉन-WhatsApp यूज़र से डायरेक्ट चैट शुरू कर सकेंगे। रिसीवर को बस उस लिंक पर क्लिक करना होगा और वह एक सिक्योर वेब इंटरफेस पर चैट कर सकेगा – कुछ-कुछ WhatsApp Web जैसा अनुभव मिलेगा।

चैटिंग होगी पूरी तरह सुरक्षित

WhatsApp ने भरोसा दिलाया है कि इस गेस्ट चैट फीचर में भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन रहेगा। यानी भेजने और पाने वाले के अलावा कोई तीसरा आपकी बातचीत नहीं पढ़ सकेगा – न WhatsApp और न ही कोई अन्य।

क्या-क्या नहीं कर पाएंगे गेस्ट यूज़र?

हालांकि, इस सुविधा में कुछ सीमाएं भी होंगी:

  • गेस्ट यूज़र फोटो, वीडियो, या GIF नहीं भेज पाएंगे

  • वॉयस और वीडियो मैसेजिंग की सुविधा नहीं होगी

  • कॉलिंग का विकल्प नहीं मिलेगा

  • ग्रुप चैट सपोर्ट नहीं होगा – केवल पर्सनल चैटिंग तक सीमित रहेगा

WhatsApp का मकसद क्या है?

यह फीचर संभवतः WhatsApp की रणनीति का हिस्सा है, ताकि जो लोग अभी तक प्लेटफॉर्म का हिस्सा नहीं हैं, उन्हें बिना कोई बाध्यता के WhatsApp ट्राय करने का मौका दिया जा सके। हो सकता है ये अनुभव उन्हें बाद में ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित कर दे।

कब तक आएगा ये नया फीचर?

फिलहाल यह सुविधा बीटा टेस्टिंग में है और इसकी कोई आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में यह फीचर बीटा यूज़र्स के लिए रोलआउट हो सकता है, और इसके बाद सभी यूज़र्स को भी मिल सकता है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें