कनाडा पर 35% और बाकी देशों पर 15 से 20% तक टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रम्प, बोले– जवाबी कार्रवाई पर मिलेगा ‘डबल झटका’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आयात होने वाले उत्पादों पर 35% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उनकी इस कड़ी व्यापार नीति से वैश्विक बाज़ार में हलचल मच गई है।

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर आक्रामक व्यापार नीति अपनाते हुए कनाडा से आयात होने वाले उत्पादों पर 35% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह फैसला 1 अगस्त 2025 से लागू होगा और इसका असर अमेरिका में प्रवेश करने वाले सभी कनाडाई सामानों पर पड़ेगा। ट्रम्प ने इस कदम को ‘कनाडा की जवाबी कार्रवाई और व्यापारिक बाधाओं’ के जवाब में उठाया बताया है। ट्रंप की इस घोषणा के साथ ही वैश्विक व्यापार जगत में हलचल मच गई है, क्योंकि उन्होंने यह भी संकेत दिए हैं कि अन्य प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर भी 15% से 20% तक का एकमुश्त टैरिफ लगाया जाएगा।
ट्रुथ सोशल पर जारी एक पत्र में ट्रम्प ने ब्राज़ील से आयात पर 50% टैरिफ लगाने की भी पुष्टि की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि अगर कोई देश इस फैसले का विरोध करता है या जवाबी कार्रवाई करता है, तो अमेरिका और भी अधिक सख्त टैरिफ लगाएगा।
फेंटेनल और व्यापार घाटा बना बहाना
अपने पत्र में ट्रंप ने कनाडा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अमेरिका में फेंटेनल जैसी खतरनाक ड्रग्स के प्रवाह को रोकने में असफल रहा है। ट्रंप ने लिखा, “हम अपने व्यापारिक रिश्ते बनाए रखेंगे, लेकिन अब शर्तें अमेरिका तय करेगा।” इतना ही नहीं, ट्रंप ने ट्रांसशिपमेंट के जरिए टैरिफ से बचने की कोशिशों पर भी शिकंजा कसने की बात कही है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी उत्पाद पर उतना ही भारी टैरिफ लगेगा, जितना सीधे आयातित माल पर।
ट्रंप की यह नीति अमेरिका की घरेलू अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है, लेकिन इसका असर वैश्विक व्यापार संतुलन पर दूरगामी हो सकता है।

 

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें