लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 2 लोगों की मौत, कई घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र, बेहटा बाजार में रविवार सुबह एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट इतना भयानक था कि इसकी आवाज करीब 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर राहत और बचाव कार्य

लखनऊ के जिलाधिकारी विशाक जी ने बताया कि पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। विस्फोट में कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो गंभीर घायलों को केजीएमयू रेफर किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिस बिल्डिंग में विस्फोट हुआ, वह पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई है और आसपास की इमारतें भी प्रभावित हुई हैं। अग्निशमन और पुलिस की टीमें विस्फोट के कारणों की जांच कर रही हैं, जबकि बीडीडी टीम सबूत इकट्ठा कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

यह हादसा लखनऊ में अवैध फैक्ट्रियों की सुरक्षा और निगरानी पर नए सिरे से सवाल खड़ा करता है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें