टीवी शो पवित्र रिश्ता में अंकिता लोखंडे की बहन “वर्षा” के किरदार से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रिया मराठे का निधन हो गया है। महज 38 साल की उम्र में कैंसर से जूझते हुए उन्होंने रविवार को मीरा रोड स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। उनकी असमय मृत्यु की खबर ने टीवी इंडस्ट्री और उनके फैन्स को गहरे सदमे में डाल दिया है।
कैंसर से जूझ रही थी प्रिया
हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्हें किस प्रकार का कैंसर था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे पिछले कुछ समय से इलाज करवा रही थीं। शुरुआत में उनकी तबीयत में सुधार दिखा, मगर बाद में कैंसर तेजी से फैलने लगा और शरीर ने इलाज पर रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया।
क्यों खतरनाक है कैंसर
कैंसर को आज के समय की सबसे जानलेवा बीमारियों में गिना जाता है। यह तब होता है जब शरीर की सेल्स अचानक अनियंत्रित रूप से बढ़ने और फैलने लगती हैं। सामान्य सेल्स जहां एक निश्चित सीमा तक बढ़ती हैं, वहीं कैंसर सेल्स लगातार फैलकर शरीर के अलग-अलग अंगों को प्रभावित करती रहती हैं।
-
शुरुआत में इसके लक्षण अक्सर स्पष्ट नहीं होते, जिस वजह से देर से पता चलता है।
-
जब तक मरीज को बीमारी का अहसास होता है, तब तक यह गंभीर रूप ले चुकी होती है।
-
कैंसर फेफड़े, लीवर, पेट, खून, ब्रेन जैसे किसी भी अंग में हो सकता है।
पहचानने लायक लक्षण
कैंसर के संभावित लक्षणों में शामिल हैं –
-
लगातार थकान रहना
-
अचानक वजन कम होना
-
शरीर पर गांठ बनना
-
लंबी अवधि तक खांसी रहना
-
पाचन संबंधी समस्याएं
-
बिना वजह खून आना
अगर ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। समय पर पता चलने पर कैंसर का इलाज संभव है, लेकिन देर होने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है।










