लीवर कैंसर से जूझने के बाद टीवी पर वापसी को तैयार हैं दीपिका कक्कड़, सोशल मीडिया पर फैंस से साझा की मन की बात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर से जूझने के बाद टीवी पर वापसी को तैयार हैं।इंस्टाग्राम लाइव में फैंस से बातचीत के दौरान भावुक हो कर किया खुलासा।

मशहूर टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़, जो “ससुराल सिमर का” जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं, अब लीवर कैंसर की सर्जरी से जंग जीतने के बाद टीवी पर वापसी की तैयारी कर रही हैं। दीपिका कक्कड़ बिग बॉस 12 और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जैसे शोज़ का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक लाइव बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया। फैंस ने उनसे टीवी पर वापसी को लेकर सवाल किए तो दीपिका कक्कड़ ने कहा कि “मैं आना चाहूंगी, क्योंकि मैंने अपने डॉक्टर्स से भी पूछा है कि मैं कब काम कर सकती हूं। क्योंकि मेरा असल में प्लान यही था कि जब रुहान की फीडिंग छूट जाएगी तो मैं उसके बाद प्लान करूंगी। फिट होऊंगी और वापिस काम पर लौटूंगी। लेकिन ये सब हो गया, इस तरीके से होगा किसी ने सोचा नहीं था।”
हालांकि दीपिका कक्कड़ का इलाज जारी है ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद ही वो टीवी पर कमबैक करेंगी। दीपिका ने आगे यह भी कहा कि उनके लिए ये सफर आसान नहीं था, लेकिन परिवार और चाहने वालों के समर्थन ने उन्हें हर मुश्किल से लड़ने की ताकत दी।
News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें