महाकुंभ 2025 में माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा अब एक ग्लैमरस स्टार बन चुकी हैं। अब उन्होंने बिग बॉस 19 में एंट्री को लेकर अपनी इच्छा जताई है, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। हाल ही में उनके एक वीडियो बयान ने फैंस को और भी उत्साहित कर दिया है।

मुंबई। महाकुंभ 2025 में माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा अब एक ग्लैमर स्टार बन चुकी हैं। म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में नजर आने के बाद अब उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 में हिस्सा लेने की इच्छा जताकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक वायरल वीडियो में मोनालिसा ब्लैक अनारकली सूट में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका अंदाज़ लोगों को बेहद पसंद आया। जब उनसे पूछा गया कि अगर बिग बॉस से ऑफर आए तो क्या जाएंगी? तो उन्होंने बिना हिचकिचाए कहा, “हां, जरूर जाऊंगी!”
उनकी इस सीधी और दिलचस्प प्रतिक्रिया ने उनके फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया है। इंस्टाग्राम पर @monalisha_mahakumbh नाम के अकाउंट से पोस्ट हुए इस वीडियो को लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं। गौरतलब है कि मोनालिसा हाल ही में गायक उत्कर्ष सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ में नजर आई थीं, जिसमें उनका रोमांटिक अंदाज़ फैंस को खूब भाया। इसके अलावा, उनकी एक आगामी फिल्म भी जल्द ही रिलीज़ के लिए तैयार है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बिग बॉस 19 में मोनालिसा की एंट्री होती है या नहीं। लेकिन इतना तय है कि महाकुंभ की ये वायरल गर्ल अब सीधे दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार है।
Author: News Rastra
न्यूज राष्ट्र









