Varanasi : तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, 2 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा पानी, बनाए गए 46 बाढ़ राहत शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Varanasi Ganga Water Level : वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह शहर के निचले इलाकों के लिए खतरे की घंटी बन गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गंगा का जलस्तर प्रति घंटे 2 से 3 सेंटीमीटर की दर से बढ़ रहा है। बुधवार दोपहर 2 बजे तक गंगा का जलस्तर 68.62 मीटर तक पहुंच गया, जिससे घाटों के आपसी संपर्क पहले ही टूट चुके हैं।

निचले इलाकों पर मंडरा रहा खतरा

गंगा के बढ़ते जलस्तर के चलते अब निचले इलाकों में बसे लोगों के घरों में पानी घुसने का खतरा मंडराने लगा है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और 46 बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं। आपदा विशेषज्ञ संजीव कुमार ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक जलस्तर 68.56 मीटर दर्ज किया गया था और यह लगातार बढ़ रहा है।

प्रशासन की तैयारी


जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से स्थापित राहत शिविरों में बिजली, पानी, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं और भोजन जैसी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। यदि गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा और निचले इलाकों में पानी भरने लगा, तो प्रभावित परिवारों को इन राहत शिविरों में शिफ्ट किया जाएगा।

स्थानीय लोगों की चिंता

वरुणा नदी के किनारे रहने वाले मोहम्मद माजू ने बताया कि गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और इस बार बाढ़ का खतरा साफ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है, और कई परिवार पहले से ही सतर्कता बरत रहे हैं।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें