WhatsApp और Instagram पर बनाएं खुद की AI फोटो, Meta AI ने भारत में लॅान्च किया ‘Imagine Me’ फीचर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Meta ने भारतीय यूज़र्स के लिए WhatsApp और Instagram पर एक अनोखा और मजेदार फीचर ‘Imagine Me’ लॉन्च किया है। अब आप अपनी AI से बनी तस्वीरें बना सकते हैं– अलग-अलग आउटफिट्स में, दिलचस्प बैकग्राउंड के साथ। पहले ये सुविधा सिर्फ अमेरिका तक सीमित थी, लेकिन अब भारत के यूज़र्स भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

‘Imagine Me’ आखिर है क्या?

ये Meta AI चैटबॉट का हिस्सा है, जिसे WhatsApp या Instagram पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें आप एक सिंपल प्रॉम्प्ट भेजते हैं– जैसे “in a Ferrari” – और Meta AI उस हिसाब से आपकी एक AI जनरेटेड फोटो तैयार कर देता है, जिसमें आप एक फेरारी कार में बैठे नज़र आएंगे।

कैसे करता है काम?

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए Meta AI सबसे पहले आपसे कुछ अलग-अलग एंगल्स से आपकी फोटो अपलोड करने के लिए कहेगा, ताकि आपकी शक्ल को अच्छी तरह पहचान सके। इसके बाद, जब भी आप कोई ऐसा मैसेज भेजते हैं जिसमें “Imagine Me” शब्द शामिल हो, तो AI उस सिचुएशन के मुताबिक एक डिजिटल तस्वीर तैयार कर देता है। ये फोटो पूरी तरह से आर्टिफिशियल होती हैं और इसमें थोड़ा डिजिटल इफेक्ट होता है ताकि कोई इसे असली फोटो न समझे।

प्राइवेसी का खास ध्यान

Meta का कहना है कि इस फीचर का इस्तेमाल केवल वही व्यक्ति कर सकता है जिसकी तस्वीरें ली गई हैं। दूसरे व्यक्ति की तस्वीर का दुरुपयोग नहीं किया जा सकता। साथ ही, एक अकाउंट में सिर्फ एक ही चेहरा रजिस्टर किया जा सकता है।

किन्हें मिलेगा ये नया फीचर?

इस समय ये फीचर Android यूज़र्स के लिए रोलआउट किया गया है। iPhone यूज़र्स को इसका फायदा उठाने के लिए थोड़ी देर और इंतज़ार करना होगा। इसके अलावा, Meta AI की आधिकारिक ऐप पर भी इसका उपयोग किया जा सकता है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें