Nag Panchami 2025 : श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाने वाली नाग पंचमी (Nag Panchami 2025) हिंदू धर्म का एक विशेष और आस्था से जुड़ा पर्व है। वर्ष 2025 में यह त्योहार 29 जुलाई (मंगलवार) को मनाया जाएगा। पंचमी तिथि 28 जुलाई की रात 11:24 बजे शुरू होकर 30 जुलाई की रात 12:46 बजे तक रहेगी, लेकिन उदयकाल में पड़ने के कारण नाग पंचमी की पूजा 29 जुलाई को ही की जाएगी।
Nag Panchami 2025 : पूजा का सबसे शुभ समय
नाग पंचमी के दिन पूजा के लिए उत्तम मुहूर्त सुबह 5:41 से 8:23 बजे तक रहेगा। इस अवधि में की गई पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होता है और कालसर्प दोष, सर्प भय और सर्पदंश जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
नाग पंचमी की धार्मिक मान्यता
नाग पंचमी को लेकर मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से जीवन की तमाम बाधाएं दूर होती हैं। विशेष रूप से यह दिन उन लोगों के लिए महत्व रखता है, जिन्हें कालसर्प दोष या सर्प से जुड़ी समस्याएं होती हैं।
लोग इस दिन नाग देवता को दूध, फूल, चंदन आदि अर्पित कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह पर्व ना केवल शांति और सुरक्षा का प्रतीक है, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम भी माना जाता है।
नाग पंचमी की पूजा विधि
-
प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
-
घर या पूजा स्थल पर गाय के गोबर से नाग देवता की आकृति बनाएं।
-
मंत्रों का उच्चारण करते हुए नाग देवता का आह्वान करें।
-
व्रत रखने का संकल्प लें (यदि व्रत रखा जा रहा हो)।
-
नाग देवता को दूध, मेवा, फूल, अबीर, गुलाल, मेंहदी आदि अर्पित करें।
-
पूजा के बाद नाग मंत्र का जाप करें।
-
अंत में परिवार की सुरक्षा, सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें।










