PM Modi Varanasi Visit : 2 अगस्त को काशी दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री, देंगे 2,255 करोड़ की 54 विकास परियोजनाएं की सौगात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

PM Modi Varanasi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 2 अगस्त 2025 को अपने 51वें दौरे पर काशी पहुंचेंगे और बनारस की जनता को 2,255 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 54 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 16 योजनाओं का लोकार्पण और 38 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी पहले ही प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है।

चांदपुर-भदोही फोरलेन सड़क सबसे बड़ी परियोजना

इस दौरे की सबसे अहम योजना है चांदपुर से लोहता होकर भदोही को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क, जिसकी लंबाई 35 किलोमीटर है और यह 266 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है। पीएम मोदी इसका लोकार्पण करेंगे।

सेवापुरी में जनसभा और विकास कार्यों की झड़ी

पीएम मोदी सेवापुरी के बनौली क्षेत्र में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे 1,638 करोड़ रुपये की लागत वाली 38 नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
इनमें प्रमुख हैं:

  • होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज (लागत: 55 करोड़ रुपये)

  • एलटी कॉलेज में बनने वाली सरकारी लाइब्रेरी

  • बिजली के अंडरग्राउंड केबल से जुड़ी योजनाएं

Sowa रिग्पा मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन

पीएम मोदी 637 करोड़ रुपये की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इसमें सारनाथ स्थित सोवा रिग्पा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल शामिल है, जिसे पीएम मोदी ने पहले शिलान्यास किया था। यह 50 करोड़ रुपये की लागत से बना है और इसमें 45 बेड की सुविधा होगी।

सुरक्षा और तैयारियों का जायजा

प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। रविवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और डीएम सत्येंद्र कुमार ने सेवापुरी के जनसभा स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
मुख्य निर्देश:

  • बारिश की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और पार्किंग पर चेकर्ड प्लेट्स लगाने के आदेश

  • आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए 5 हाइड्रोलिक क्रेन की तैनाती

  • मंच और पंडाल को जलरोधक और मजबूत बनाने का निर्देश

  • स्थानीय निवासियों और कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन

  • बैरिकेडिंग का कार्य समय से पूरा कराना

  • रूट डायवर्जन प्लान बनाकर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना

सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा

पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के वाराणसी दौरे पर हैं। उन्होंने सेवापुरी और अन्य कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर विकास परियोजनाओं का ब्लूप्रिंट देखा। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर व्यवस्था सुरक्षा मानकों और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाए।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें