IIT-BHU के प्रोफेसर की पत्नी ने आठवीं मंजिल से कूद कर दी जान, डिप्रेशन से जूझ रही थी महिला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। आईआईटी बीएचयू से जुड़ी एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर रविन्द्र चौधरी की पत्नी हरिता चौधरी (उम्र 43 वर्ष) ने शुक्रवार सुबह परिसर स्थित आठ मंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना सुबह करीब 7 बजे की है, जब अचानक बिल्डिंग के नीचे जोर की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से हरिता को फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में चौकी इंचार्ज ने बताया कि हरिता चौधरी काफी समय से अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रही थीं।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें