वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं। वह सेवापुरी के बनौली गांव में सुबह लगभग 10:30 से 12:30 बजे तक एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान अन्य वीवीआईपी नेताओं की भी मौजूदगी रहेगी। ऐसे में आमजन की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाराणसी कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
ट्रैफिक पर यह रहेगी पाबंदी
-
बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहा से कछवा रोड तक भारी वाहनों की आवाजाही सुबह 5:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बंद रहेगी।
-
बाबतपुर से कछवा रोड की ओर सिर्फ रैली/जनसभा से संबंधित वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी। अन्य वाहन हरहुआ–रिंग रोड–रखौना होकर अपने गंतव्य जा सकते हैं।
-
कछवा रोड से बाबतपुर की ओर भी रैली से जुड़े वाहनों को ही आने की अनुमति होगी।
-
परमपुर अंडरपास से कपसेठी चौराहा तक भारी वाहन नहीं चल सकेंगे।
-
सिरहीरा बाजार और चाइल्ड डेवलपमेंट स्कूल से कार्यक्रम स्थल की ओर सिर्फ पासधारी व ड्यूटी वाहन ही जा सकेंगे।
-
खेक्सीपुर अंडरपास और भाऊपुर तिराहा से बड़े वाहनों की आवाजाही सुबह 7 बजे के बाद रोकी जाएगी।
-
कालिकाधाम चौराहा पर सभी बसें और चार पहिया वाहन पार्किंग में भेजे जाएंगे।
-
कपसेठी रेलवे ओवरब्रिज की ओर से कार्यक्रम स्थल जाने वाले मार्ग पर कोई बाहरी वाहन नहीं जाएगा।
जनसभा में शामिल होने वालों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था
-
कैंट, शहर उत्तरी-दक्षिणी, रोहनियां, सेवापुरी से आने वाले वाहन परमपुर अंडरपास होकर रघुनाथपुर पी-01 पार्किंग में पार्क होंगे।
-
अजगरा, पिंडरा, शिवपुर से आने वाली गाड़ियां हरहुआ होते हुए निहाला सिंह स्टेडियम पी-02 पार्किंग में पार्क होंगी।
-
राज्यपाल और मुख्यमंत्री की फ्लीट के वाहन पी-03 पार्किंग (सेवापुरी ब्लॉक सामने) में पार्क होंगे।
-
डिप्टी सीएम, मंत्री, सांसद, विधायक आदि के वीआईपी वाहन पी-04 पार्किंग (सेवापुरी ब्लॉक मैदान) में पार्क होंगे।
-
मुख्य सचिव, एसीएस होम, पुलिस महानिदेशक जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के वाहन पी-05 (ब्लॉक के सामने पानी टंकी परिसर) में पार्क होंगे।
-
वरिष्ठ अधिकारी व दिव्यांगजन की गाड़ियां पी-06 (एस.वी. पब्लिक स्कूल/डॉ. अंबेडकर भवन) में पार्क होंगी।
-
ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारी (जनसभा ड्यूटी वाले) वाहन पी-07 (पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोसिला) में पार्क करेंगे।
-
मंच की ड्यूटी में लगे कर्मी वाहन पी-08 (भगौतीपुर ग्राम) पार्किंग में खड़े करेंगे।
रिजर्व पार्किंग की भी व्यवस्था
-
पी-01/पी-07 भरने पर रघुनाथपुर प्राथमिक स्कूल में वाहन खड़े किए जाएंगे।
-
विशेष परिस्थिति में वैष्णवी लान, भट्ठा क्षेत्र और एचपी गैस स्थल को रिजर्व पार्किंग के रूप में प्रयोग में लाया जाएगा।
प्रशासन की अपील
यातायात पुलिस ने आमजन और आगंतुकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें, अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर न जाएं, और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। आयोजन की सफलता और सुगम संचालन में जनता से सहयोग की अपेक्षा की गई है।










