मित्रता दिवस पर समाजिक संस्था ने लगाया रक्तदान शिविर, 75 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी: मित्रता दिवस पर जहां आमतौर पर लोग ग्रीटिंग्स, गिफ्ट्स और सेल्फियों में व्यस्त रहते हैं, वहीं वाराणसी में बनारसी इश्क फाउंडेशन ट्रस्ट ने एक मिसाल कायम की। ट्रस्ट द्वारा रविवार को महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर हॉस्पिटल, सुंदरपुर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 75 रक्तदाताओं ने भाग लेकर मानवता की सच्ची मिसाल पेश की।

इस पुनीत अवसर पर युवाओं, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर रक्तवीर और वीरांगना ने किसी ज़रूरतमंद की जान बचाने के लिए दोस्ती का सबसे अनमोल तोहफा, जीवन—दिया।

दोस्ती का मतलब— ज़िंदगी बचाना

बनारसी इश्क फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस शिविर को मित्रता दिवस पर आयोजित करने का उद्देश्य यह संदेश देना था कि “सच्ची दोस्ती वही होती है जो किसी की जिंदगी बचाने में मदद करे।”

कार्यक्रम में शामिल रक्तदाताओं ने भी बताया कि यह अनुभव उनके लिए बेहद खास था, क्योंकि उन्होंने मित्रता को सिर्फ भावना नहीं, एक जिम्मेदारी के रूप में निभाया।

अस्पताल प्रशासन ने जताया आभार

महामना कैंसर हॉस्पिटल प्रशासन ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए रक्तदाताओं का दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे प्रयास कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए संजीवनी का काम करते हैं।

आयोजन समिति में शामिल रहे ये चेहरे

इस सफल आयोजन के पीछे जिन लोगों की मेहनत रही, उनमें रोहित साहनी, वेद प्रकाश गुप्ता, जयंत अग्रवाल, अनूप गुप्ता, विशाल मेहरा, रोहित प्रजापति, आलोक यादव, शुभम जयसवाल, आशीष यादव, अंकिता सिंह और अभिनव पाल प्रमुख रहे।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें