WhatsApp पर कॅाल करना होगा और भी मजेदार, कॉलिंग के लिए आए ये तीन कमाल के फीचर्स

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैसेजिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला WhatsApp अब और भी एडवांस हो गया है. मेटा के स्वामित्व वाली इस ऐप ने तीन नए फीचर्स पेश किए हैं, जो न सिर्फ पर्सनल कॉल्स बल्कि वीडियो मीटिंग्स को भी आसान और बेहतर बना देंगे. दुनियाभर में इन फीचर्स का रोलआउट शुरू हो चुका है और धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा.

नए फीचर्स जो बदल देंगे कॉलिंग का तरीका

कॉल शेड्यूल करने की सुविधा

अब यूजर्स WhatsApp पर ग्रुप कॉल्स को पहले से शेड्यूल कर सकते हैं. यानी आप किसी कॉन्टैक्ट या पूरे ग्रुप को तय समय पर कॉल के लिए नोटिफिकेशन भेज पाएंगे.

इन-कॉल इंटरेक्शन टूल्स

वीडियो कॉल्स अब और भी इंटरैक्टिव होंगे. यूजर्स कॉल के दौरान रिएक्शन दे सकेंगे, जैसे हाथ उठाना या बिना बातचीत रोके अपनी प्रतिक्रिया जताना.

नया कॉल मैनेजमेंट

WhatsApp ने कॉल्स टैब को पूरी तरह अपडेट कर दिया है. अब यूजर्स को अपकमिंग कॉल्स, किसने कॉल अटेंड की, और शेयर किए गए कॉल लिंक का क्लियर व्यू मिलेगा. साथ ही जब भी कोई लिंक से कॉल जॉइन करेगा, कॉलर को तुरंत नोटिफिकेशन मिल जाएगा.

Google Meet और Zoom को मिलेगी टक्कर

WhatsApp का यह कदम सीधा Google Meet, Zoom और Microsoft Teams जैसे प्लेटफॉर्म्स को चुनौती देता है. इन नए फीचर्स के आने के बाद WhatsApp न सिर्फ चैटिंग और पर्सनल कॉल्स बल्कि ऑनलाइन क्लास और मीटिंग्स के लिए भी एक मजबूत विकल्प बन सकता है.

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें