हैदराबाद में 52 वर्षीय शख्स से 2 करोड़ की ठगी, WhatsApp ग्रुप से फंसाया जाल में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हैदराबाद में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगा दिया. शुरुआत मासूम दिखने वाले व्हाट्सऐप ग्रुप से हुई और फिर फर्जी मोबाइल ऐप के जरिए झूठे मुनाफे का लालच देकर आरोपी ने उसकी मेहनत की कमाई हड़प ली. आइए जानते हैं पूरा मामला—

व्हाट्सऐप ग्रुप से रची गई ठगी की साजिश

52 वर्षीय पीड़ित, जो निजी कंपनी में नौकरी करता है, ने पुलिस को बताया कि उसे “शून्य” नामक एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया था. इस ग्रुप में AI-बेस्ड स्टॉक टिप्स और निवेश से जुड़े ट्यूटोरियल भेजे जाते थे. ठगों ने भरोसा जीतने के लिए उसे एक मोबाइल ऐप में नकली मुनाफा दिखाना शुरू किया. बढ़िया रिटर्न देखकर पीड़ित ने ज्यादा निवेश करना शुरू कर दिया.

करोड़ों रुपये डूबे

धीरे-धीरे भरोसा इतना बढ़ गया कि उसने अलग-अलग किश्तों में कुल 2.36 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए. लेकिन जब उसने अपने पैसे निकालने की कोशिश की, तो उसे बताया गया कि विदड्रॉल के लिए और भुगतान करना होगा. तभी उसे एहसास हुआ कि वह शिकार बन चुका है. इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल जांच चल रही है.

कैसे बचें ऐसे साइबर फ्रॉड से?

आजकल साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं. अपनी सुरक्षा के लिए ये सावधानियां जरूरी हैं:

  • सोशल मीडिया पर मिलने वाले आकर्षक विज्ञापनों के झांसे में न आएं.

  • निवेश या ट्रेडिंग के लिए सिर्फ SEBI या अधिकृत संस्थाओं से मान्यता प्राप्त प्लेटफॉर्म ही चुनें.

  • व्हाट्सऐप या टेलीग्राम पर मिलने वाली निवेश सलाह पर भरोसा न करें.

  • जल्दी और ज्यादा मुनाफा देने का दावा करने वाली किसी भी स्कीम से दूरी बनाएं.

  • संदिग्ध प्लेटफॉर्म दिखे तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन या एजेंसी में शिकायत करें.

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें