Asia Cup 2025 : सूर्यकुमार यादव बने कप्तान, गिल को मिली उपकप्तानी, BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार 15 सदस्यीय स्क्वॉड में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान होंगे। विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा और संजू सैमसन को जगह दी गई है।

कप्तान सूर्या का बयान

टीम का ऐलान होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा,”हमारे पास शानदार प्रतिभा वाले खिलाड़ी हैं, जिससे मेरा काम आसान हो जाता है।”

वहीं, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया कि श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल न करने के पीछे खिलाड़ियों या चयन समिति की कोई गलती नहीं है।

भारत की एशिया कप 2025 टीम

  • सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

  • शुभमन गिल (उपकप्तान)

  • अभिषेक शर्मा

  • तिलक वर्मा

  • हार्दिक पंड्या

  • शिवम दुबे

  • अक्षर पटेल

  • जितेश शर्मा (विकेटकीपर)

  • जसप्रीत बुमराह

  • अर्शदीप सिंह

  • वरुण चक्रवर्ती

  • कुलदीप यादव

  • संजू सैमसन (विकेटकीपर)

  • हर्षित राणा

  • रिंकू सिंह


IPL के स्टार्स बाहर

दिलचस्प बात यह रही कि आईपीएल 2025 के ऑरेंज कैप विजेता साई सुदर्शन और पर्पल कैप विजेता प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में जगह नहीं मिली। साई ने सीजन में सबसे ज्यादा 759 रन बनाए थे और प्रसिद्ध कृष्णा ने 25 विकेट झटके थे। दोनों इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट खेल रहे थे, लेकिन टी20 स्क्वॉड में उनका चयन नहीं हुआ।


भारत के मैचों का शेड्यूल

  • 10 सितंबर: भारत बनाम UAE (दुबई) – शाम 7:30 बजे

  • 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई) – शाम 7:30 बजे

  • 19 सितंबर: भारत बनाम ओमान (अबू धाबी) – शाम 7:30 बजे


टूर्नामेंट का प्रारूप

  • तारीखें: 9 सितंबर से 28 सितंबर 2025

  • टीमें: 8

  • मैच: 19

  • ग्रुप्स:

    • ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, ओमान, UAE

    • ग्रुप B: अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, हांगकांग

टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा। ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-4 में जाएंगी और फिर टॉप-2 फाइनल खेलेंगी।

भारत-पाकिस्तान के 3 मैच की संभावना

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, इसलिए 14 सितंबर को इनका मुकाबला तय है। अगर दोनों सुपर-4 और फिर फाइनल में पहुंचते हैं, तो इस टूर्नामेंट में कुल 3 बार भारत-पाकिस्तान भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें