वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में मारे गए यूपी के निवासियों के परिजनों को योगी सरकार देगी 4-4 लाख की आर्थिक सहायता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी यात्रा के दौरान हुए भीषण भूस्खलन में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लोग मौत और चोट का शिकार हुए हैं। इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हादसे में जान गंवाने वाले यूपी निवासियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मृतकों के पार्थिव शरीर सुरक्षित तरीके से जम्मू-कश्मीर से उनके घरों तक पहुँचाए जाएं।

मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर से आईं दुखद खबरें

भूस्खलन में जिनकी जान गई, उनमें मुजफ्फरनगर के कार्तिक, मेरठ की नीरा और बागपत की चांदनी शामिल हैं। नीरा और चांदनी सगी बहनें थीं। हादसे में तीनों जिलों से करीब चार-चार लोग घायल भी हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी कार्तिक के परिवार के छह लोग इस हादसे में फंसे, जिनमें उसके पिता मिंटू कश्यप और अन्य रिश्तेदार घायल हुए। इसी तरह नीरा और चांदनी के परिजनों में उनके पति, नीरा का बेटा और चांदनी की सास घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज फिलहाल जम्मू-कश्मीर में चल रहा है।

सरकार ने आश्वासन दिया है कि हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी और पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें