CBSE ने बदला नियम: अब 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए जरूरी होगी APAAR ID

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए APAAR ID (अपार आईडी) अनिवार्य कर दी गई है। जिन छात्रों के पास यह डिजिटल पहचान नहीं होगी, वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

LOC जमा करने की प्रक्रिया और तारीखें

हर साल की तरह इस बार भी स्कूलों को अपने छात्रों की जानकारी बोर्ड को भेजनी होगी, जिसे लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) कहा जाता है।

  • LOC जमा करने की तारीख: 29 अगस्त से 30 सितंबर 2025 तक।

  • विलंब शुल्क के साथ जमा करने की तारीख: 3 से 11 अक्टूबर 2025 तक।
    बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फॉर्म और फीस दोनों एक ही समय पर जमा करना अनिवार्य होगा। केवल वही विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो पाएंगे जिनका नाम LOC में दर्ज होगा।

क्यों जरूरी हुई APAAR ID?

CBSE ने इस बार LOC को सीधे APAAR ID से जोड़ने का निर्णय लिया है। यह सरकार द्वारा शुरू की गई 12 अंकों की यूनिक डिजिटल पहचान है, जिसमें छात्र का संपूर्ण शैक्षणिक रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है। इसमें मार्कशीट, डिग्री, सर्टिफिकेट, छात्रवृत्ति और पुरस्कार जैसी जानकारियां शामिल होती हैं। इससे छात्रों का शैक्षणिक इतिहास एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। बोर्ड का मानना है कि यह कदम पहचान में पारदर्शिता लाएगा और परीक्षा व परिणाम से जुड़ी गड़बड़ियों को खत्म करेगा।

किन जानकारियों की होगी जरूरत?

LOC भरते समय स्कूलों को छात्रों के निम्न विवरण सही-सही दर्ज करने होंगे:

  • छात्र का पूरा नाम

  • माता-पिता/अभिभावक का नाम

  • जन्मतिथि

  • APAAR ID

  • विषय कोड और कॉम्बिनेशन

  • आवेदन की श्रेणी (फ्रेश/इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें