Meta के स्वामित्व वाले Instagram ने अपने प्लेटफॉर्म पर नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे क्रिएटर्स कई रील्स को जोड़कर सीरीज़ जैसी स्टोरी बना सकते हैं। इसका मतलब है कि अब दर्शकों को हर बार प्रोफ़ाइल स्क्रॉल नहीं करनी पड़ेगी, बल्कि वे सीधे अगली रील तक पहुँच सकते हैं। इससे न केवल एंगेजमेंट बढ़ेगा, बल्कि ऐप के बाहर भी ट्रैफ़िक आने की संभावना बढ़ जाएगी।
किसके लिए है ये फीचर?
यह अपडेट सिर्फ प्रोफेशनल क्रिएटर्स के लिए नहीं, बल्कि पर्सनल अकाउंट यूज़र्स के लिए भी है। इससे इन्फ्लुएंसर्स, ब्रांड्स और छोटे बिज़नेस अपने कंटेंट और प्रोडक्ट्स को आसानी से दर्शकों तक पहुंचा सकते हैं।
-
मल्टी-पार्ट स्टोरीज़
-
ट्यूटोरियल्स
-
रेसिपी कलेक्शन
-
ट्रैवल डायरी या व्लॉग्स
अब क्रिएटर्स अपने फॉलोअर्स को सीधे अगले पार्ट तक ले जा सकते हैं। पहले जहां उन्हें बार-बार बताना पड़ता था कि “पार्ट 2 के लिए वापस आएं”, अब लिंक जोड़कर दर्शकों को सिरिफ़ एक क्लिक में अगली रील पर भेजा जा सकता है।
फीचर कब और कैसे मिलेगा?
Instagram यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूज़र्स के लिए रिलीज़ कर रहा है। फिलहाल यह हर किसी के पास तुरंत उपलब्ध नहीं है। कुछ यूज़र्स को इसे इस्तेमाल करने के लिए क्रिएटर या प्रोफेशनल अकाउंट पर स्विच करना पड़ सकता है।
रील में लिंक जोड़ने का तरीका
नई रील में लिंक जोड़ना:
-
अपना वीडियो बनाएं और सामान्य तरीके से रील अपलोड करें।
-
एडिटिंग पूरी करने के बाद Next पर टैप करें और कैप्शन स्क्रीन पर जाएं।
-
Link a reel विकल्प पर टैप करें।
-
लिस्ट में से अपनी रील चुनें और चाहें तो टाइटल डालें (डिफॉल्ट नाम “Linked Reel” होगा)।
-
रील पब्लिश करें, लिंक्ड रील अपने आप जुड़ जाएगी।
पहले से मौजूद रील में लिंक जोड़ना:
-
अपने प्रोफ़ाइल से रील खोलें और ऊपर के थ्री-डॉट मेन्यू पर टैप करें।
-
Link a reel चुनें और लिस्ट से रील सिलेक्ट करें।
-
टाइटल डालें और OK दबाएं।
क्या फायदे हैं?
Instagram का यह “Linked Reel” फीचर क्रिएटर्स के लिए बेहद मददगार होगा।
-
मल्टी-पार्ट कंटेंट को व्यवस्थित करना आसान होगा।
-
दर्शकों को लगातार जोड़कर रखा जा सकेगा।
-
ब्रांड्स और बिज़नेस के लिए बेहतर एंगेजमेंट और पहुंच का मौका मिलेगा।










