UP Weather Update : जल्द मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत, फिर से एक्टिव होगा मानसून, आज इन जिलों में होगी बारिश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का असर कम हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क रहा। इसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, राहत की खबर यह है कि जल्द ही मानसून दोबारा सक्रिय होने वाला है और मौसम सुहाना हो जाएगा।

आज कहां होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार (29 अगस्त) को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बादल गरजने और हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ और बिजनौर में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
वहीं गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, रामपुर, संभल, नोएडा, अलीगढ़, बरेली और पीलीभीत में भी हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है।

इसके अलावा मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, हाथरस, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मीरजापुर और सोनभद्र में भी इक्का-दुक्का जगहों पर बारिश हो सकती है।

31 अगस्त से बढ़ेगा असर

शनिवार को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है, जबकि पूर्वी हिस्से में छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि 31 अगस्त से पश्चिमी यूपी में मानसून फिर से सक्रिय होगा, जिसके चलते कई जिलों में अच्छी बारिश होगी। वहीं 1 सितंबर को पश्चिमी यूपी के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मिलेगी गर्मी से राहत

अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन जैसे ही मानसून दोबारा एक्टिव होगा, तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें