केजरीवाल का कांग्रेस और बीजेपी पर हमला, कहा- कई लोग मुझे सलाह देते है…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर जोरदार हमला किया। गुरुवार (28 अगस्त) को पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार के किसी सदस्य को जेल नहीं गई, जबकि उनके ऊपर फर्जी केस बनाकर उन्हें जेल भेजा गया। उन्होंने साफ कहा कि वे किसी के साथ समझौता नहीं करेंगे।

“कॉम्प्रोमाइज की राजनीति नहीं चलती”

केजरीवाल ने कहा, “कई लोग मुझे सलाह देते हैं कि बीजेपी से समझौता कर लो, लेकिन यह राजनीति कभी नहीं चलती। जनता सब जानती है। कोई भी पीठ पीछे समझौता नहीं कर सकता, यह सब छुपा नहीं रहता।
लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस ने बीजेपी के साथ समझौता कर लिया। मेरे पांच सबसे बड़े नेता जेल गए, बीजेपी ने हमारे नेताओं को फंसाया, लेकिन कांग्रेस के किसी नेता को जेल क्यों नहीं जाना पड़ा?”

नेशनल हेराल्ड केस पर कहा

पूर्व सीएम ने नेशनल हेराल्ड मामले पर कहा, “मैंने इंटरनेट पर जाकर पढ़ा, सुनने में यह मामला खतरनाक लगता है। लेकिन जो तथ्य हैं, उनसे लगता है कि यह केस ओपन एंड शट था। इसके बावजूद हमें फर्जी केस में जेल भेजा गया। गांधी परिवार से अब तक कोई जेल नहीं गया।”

रॉबर्ड वाड्रा और पुराने घोटाले

केजरीवाल ने 2014 के चुनाव और घोटालों का जिक्र करते हुए कहा, “हरियाणा में जितने भी लैंड स्कैम हुए, उन सभी में रॉबर्ड वाड्रा का नाम आता है। 2G और कोयला घोटाले बंद कर दिए गए। जनता अब बेवकूफ नहीं है, सब समझती है।”

दिल्ली की स्थिति पर निशाना

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “दिल्ली में छह महीने से उनकी सरकार है, लेकिन हालात बदतर हैं। मेरा इलाका प्राइम है, फिर भी रोज पांच-पांच बार बिजली जाती है। बच्चों की फीस बढ़ गई, सड़कें टूटी हैं, सीवर जाम पड़े हैं। झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं। गरीबों की जिंदगी मुश्किल हो गई है। जनता अब आम आदमी पार्टी की सरकार को याद कर रही है।”

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें