काशी पहुंचे सीएम योगी, बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का किया दर्शन-पूजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। दौरे की शुरुआत उन्होंने धर्मनगरी की परंपरा के निर्वहन से की। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाई और पूजा-अर्चना की।

इसके बाद वे श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, जहां गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने षोडशोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ का पूजन-अभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने लोकमंगल और जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा से आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री के दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयकारे लगाए। सीएम योगी ने भी हाथ जोड़कर भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा मुख्य रूप से मॉरीशस के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों की समीक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिति और विकास परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए है। हालांकि, काशी आगमन पर उन्होंने परंपरा का निर्वहन करते हुए सबसे पहले बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लिया।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें