Varanasi : CM योगी की समीक्षा बैठक, विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस सभागार में हुई उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने बाढ़ की स्थिति, कानून-व्यवस्था और चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों को प्राथमिकता पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए और उनकी बुनियादी आवश्यकताओं की तुरंत पूर्ति सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण का कार्य भी बिना देरी के किया जाए।

विकास परियोजनाओं पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में वर्तमान में लगभग 15,000 करोड़ की लागत से 66 बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं। इन सभी को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करना अनिवार्य है।

  • रिंग रोड फेज-2 का काम जनवरी 2026 तक

  • कज्जाकपुरा फ्लाईओवर नवंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

योगी ने कहा कि अधिकारियों को परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कानून-व्यवस्था और अवैध कब्जों पर कार्रवाई

सीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो और जनता में पुलिस का भय साफ दिखना चाहिए। उन्होंने अवैध कब्जा करने वालों और दबंगों पर कड़ी कार्यवाही करने पर जोर दिया। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, फूट पेट्रोलिंग को बढ़ाने और हर थाने की नियमित समीक्षा के निर्देश भी दिए।

अन्य अहम निर्देश

  • सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जों पर तुरंत कार्रवाई

  • समितियों पर उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, कहीं भी कालाबाजारी न हो

  • गोवंश के उपचार और आश्रय स्थलों पर बेहतर सुविधा

  • ड्रेनेज और सीवर लाइन मानक के अनुसार, ताकि जलजमाव न हो

  • स्टेडियम में स्थानीय खिलाड़ियों को प्राथमिकता और अच्छे कोच की नियुक्ति

  • नगर निगम और विकास प्राधिकरण अपनी कार्य संस्कृति बदलकर पब्लिक परसेप्शन बेहतर करें

मॉरीशस पीएम के आगमन की तैयारी

सीएम योगी ने कहा कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगामी आगमन को देखते हुए सुरक्षा और स्वागत की सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं, ताकि काशी से वैश्विक स्तर पर सकारात्मक संदेश जाए।

बैठक में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, डीआईजी वैभव कृष्ण सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें