उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने शुक्रवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि “आरएसएस में नीचे से ऊपर तक रं…वों की फौज भरी हुई है।”
अजय राय ने भागवत के तीन बच्चों वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा –”संघ प्रमुख को चाहिए कि पहले खुद शादी करें। फिर आदेश जारी करें कि संघ के लोग भी शादी करके बच्चे पैदा करें। आरएसएस में महिलाएं होती ही नहीं और न ही वहां उनका सम्मान होता है।”
भागवत का बयान क्या था?
मोहन भागवत ने गुरुवार को दिल्ली में कहा था कि “परिवारों में तीन बच्चे होने चाहिए, इससे अधिक नहीं। इससे संतुलन और विकास दोनों सुनिश्चित होंगे। वर्तमान समय में जन्म दर में गिरावट हो रही है और हिंदुओं में यह गिरावट तेज़ी से बढ़ रही है।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “मैंने कभी यह नहीं कहा कि मैं रिटायर हो जाऊंगा या किसी और को रिटायर होना चाहिए। मैं 80 साल की उम्र में भी शाखा लगाऊंगा। संघ जितने समय तक काम कराना चाहेगा, उतने समय तक हम तैयार हैं।”
अखिलेश यादव का पलटवार
संघ प्रमुख के इस बयान पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी निशाना साधा। उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा –
“रिटायर होऊंगा, न होने दूंगा। जब अपनी बारी आई तो नियम बदल दिए। यह दोहरापन ठीक नहीं है। अपनी बात से पलटने वाले न तो अपने रह पाते हैं, न पराए। जो विश्वास खोते हैं, राज भी खो देते हैं।”










