UP Weather : फिर से मौसम लेगा यू-टर्न, मानसून होगा एक्टिव, इन जिलों में होगी झमाझम बरसात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब रफ्तार पकड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 सितंबर से प्रदेश के कई जिलों में काले बादलों का डेरा जमना शुरू हो गया है। शाम होते-होते इन बादलों की आवाजाही और बढ़ेगी। इसके बाद 11 सितंबर को पूर्वी यूपी में तेज बारिश के आसार हैं। इस दौरान जगह-जगह गरज-चमक की आवाज भी सुनाई दे सकती है।

बादलों का डेरा और हल्की फुहारें

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने जानकारी दी कि 10 सितंबर को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी, दोनों हिस्सों के सभी जिले ग्रीन जोन में रहेंगे। हालांकि, सोनभद्र से गोरखपुर और कुशीनगर से सहारनपुर तक बादलों का आना-जाना बना रहेगा। कई जगह धूप-छांव का सिलसिला चलेगा और कहीं-कहीं हल्की बरसात से राहत मिलेगी।

हल्की बारिश की संभावना वाले जिले:

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, बिजनौर और सहारनपुर।

लखनऊ से नोएडा तक मौसम का हाल

राजधानी लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। सुबह से ही धूप की तपिश लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास कराएगी। नोएडा और गाजियाबाद में भी गर्मी का यही मिजाज रहेगा। कानपुर और आगरा में भी लोग चिपचिपाती गर्मी से परेशान रहेंगे। हालांकि, अगले 24 से 48 घंटे में इन जगहों पर भी बारिश होने की संभावना है।

तापमान में होगी गिरावट

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, मानसून की द्रोणिका अब उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रही है। इसी कारण दोनों संभागों में बारिश की संभावना प्रबल है। बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान में भी थोड़ी कमी दर्ज की जाएगी।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें