दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर का गाजियाबाद में अकाउंटर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर गोलियां बरसाने वाले दो कुख्यात अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। यह मुठभेड़ बुधवार को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इलाके में हुई। मारे गए अपराधियों की पहचान रविंद्र (रोहतक निवासी) और अरुण (सोनीपत निवासी) के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार दोनों शूटर रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग से जुड़े थे। एनकाउंटर के बाद मौके से पुलिस ने ग्लॉक, जिगाना पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।

बरेली में फैली थी सनसनी

गौरतलब है कि 12 सितंबर की तड़के सुबह करीब 3:45 बजे बरेली के सिविल लाइंस क्षेत्र में दिशा पाटनी के घर के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग की थी। इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई थी।

सीएम योगी ने दिया था सुरक्षा का भरोसा

हमले के बाद अभिनेत्री के पिता और रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह पाटनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की थी। सीएम ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया और पुलिस अधिकारियों को मामले की त्वरित जांच और कार्रवाई के आदेश दिए थे।

ऐसे हुई पहचान

वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध मार्गों की जांच की। साथ ही, पड़ोसी राज्यों के अपराध रिकॉर्ड से भी मिलान किया गया। इसी प्रक्रिया में दोनों शातिर अपराधियों की पहचान हुई और आखिरकार एसटीएफ ने उन्हें मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें