अमेरिका दौरे पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल, भारत सरकार बोली- ‘ट्रेड डील को जल्दी ही…’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

India-US FTA: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा भारतीय आयात पर लगाए गए भारी टैरिफ के बीच, भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 22 से 24 सितंबर तक अमेरिका के दौरे पर रहा। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने और निवेश बढ़ाने को लेकर विस्तृत बातचीत हुई। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत और अमेरिका जल्द ही पारस्परिक लाभकारी व्यापार समझौते पर निष्कर्ष तक पहुंचने की दिशा में काम करेंगे।

अमेरिकी अधिकारियों से अहम मुलाकातें

दौरे के दौरान पीयूष गोयल ने अमेरिकी राजदूत जेमीसन ग्रीयर, यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव और भारत में नामित अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की। इन बैठकों में द्विपक्षीय व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका की बड़ी कंपनियों और निवेशकों से भी बातचीत की, ताकि भारत में निवेश को और आकर्षक बनाया जा सके।

समझौते की दिशा में सकारात्मक संकेत

सरकारी बयान के मुताबिक, बैठकें बेहद रचनात्मक रहीं। दोनों पक्षों ने व्यापार समझौते की संभावित रूपरेखा पर चर्चा की और जल्द से जल्द एक संतुलित व लाभकारी समझौते तक पहुंचने का संकल्प लिया। अमेरिकी व्यापार जगत के प्रतिनिधियों ने भारत की आर्थिक प्रगति पर भरोसा जताते हुए यहां अपने व्यवसाय को और विस्तार देने की इच्छा जाहिर की।

निवेश और सहयोग पर भी जोर

दौरे के दौरान केवल व्यापार समझौते ही नहीं, बल्कि निवेश बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी कंपनियों और निवेशकों को भारत में अवसरों से अवगत कराया। दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि भविष्य में आर्थिक रिश्ते और गहरे होंगे।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें