जम्मू-कश्मीर: पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला की तबियत बिगड़ी, हॅास्पिटल में एडमिट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की तबियत अचानक बिगड़ गई है। जानकारी के अनुसार, उन्हें पेट में संक्रमण के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी नेताओं ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की।

87 वर्षीय फारूक अब्दुल्ला पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। एक पार्टी नेता ने बताया, “वे कुछ दिनों से बीमार थे, लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार देखा जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें आज या कल अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।”

डॉक्टरों की निगरानी में

अस्पताल की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है। परिवार ने जनता से उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने की अपील की है।

पार्टी नेताओं के अनुसार, फारूक अब्दुल्ला कई दिनों से चिकित्सकीय निगरानी में थे और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया ताकि उनका सही इलाज किया जा सके।

हाल के सार्वजनिक कार्यक्रम

29 सितंबर को फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में नए पर्यटन स्थलों को खोलने के फैसले का स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि यह कदम कश्मीर की अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए सकारात्मक संकेत है।

फारूक अब्दुल्ला ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के लोगों और दुनिया भर के उन लोगों को बधाई दी, जिन्होंने इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि हजारों लोगों की आजीविका और सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन का अहम हिस्सा है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें