भारतीय सेना में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 194 पदों को भरा जाएगा।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 अक्टूबर 2025 से इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स (DGEME) ने ग्रुप सी के अंतर्गत निम्न पदों के लिए भर्ती निकाली है:
-
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)
-
फायरमैन
-
ट्रेड्समैन मेट
-
वाशरमैन
-
कुक
-
अन्य कैटेगरी
योग्यता: उम्मीदवार 10वीं/12वीं/ITI/डिप्लोमा/डिग्री या समकक्ष योग्यता रखते हों।
आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष।
आवेदन की प्रक्रिया
उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के अलावा ऑफलाइन आवेदन पत्र 4 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2025 तक रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के जरिए भी भेज सकते हैं।
चयन प्रक्रिया:
-
लिखित परीक्षा
-
स्किल और फिजिकल टेस्ट
-
दस्तावेज सत्यापन
भर्ती से जुड़ी अहम बातें
-
नोटिफिकेशन जारी: 29 सितंबर 2025
-
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 4 अक्टूबर 2025
-
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 24 अक्टूबर 2025
-
आवेदन शुल्क: कोई शुल्क नहीं
सैलरी: 5,200 से 20,000 रुपये प्रति माह, पद के अनुसार।
इस भर्ती में आवेदन करना बेहद आसान है और यह नौजवानों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।










