हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, बस में आग लगने से 12 लोगों की मौत, कई घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर शुक्रवार को कर्नूल जिले के कल्लूर मंडल के चिन्णाटेकपुर इलाके में एक दर्दनाक बस हादसा हुआ। कालेश्वरम ट्रैवल्स की बस एक बाइक से टकराने के बाद अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई, जिससे बस मिनटों में पूरी तरह जल गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस के अनुसार, अब तक इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

हादसे के समय बस में ड्राइवर और असिस्टेंट सहित कुल 42 लोग सवार थे। इनमें से 15 घायल लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार बस का बाइक से टकराना आग लगने का प्रमुख कारण था।

इस घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शोक व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें