वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत रवींद्रपुरी इलाके में गुरुवार शाम सड़क किनारे 34 वर्षीय शिव प्रसाद विश्वकर्मा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आचार्य रामचंद्र शुक्ला चौराहा के पास गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
मृतक की जेब से मिली वोटर आईडी के आधार पर उसकी पहचान हुई। वह रामनगर थाना क्षेत्र के रस्तापुर का रहने वाला था और गोपाल विश्वकर्मा का पुत्र था।
बताया गया कि मृतक की पत्नी से विवाद चल रहा था और उसका उनके साथ कोई संबंध नहीं था। उनका एक बेटा भी है। मृतक अपने घर में चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह कश्मीरी गंज इलाके में लकड़ी के खिलौने बनाने का काम करता था और उसी इलाके में किराए के कमरे में रहता था।










