लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर व्यापक स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। शासन ने 23 एडिशनल एसपी के तबादलों की सूची जारी की है। इन तबादलों के तहत वाराणसी को नया अपर पुलिस उपायुक्त मिला है।
वाराणसी को मिला नया अपर पुलिस उपायुक्त
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में नृपेंद्र को अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बीएस वीर कुमार, जिन्हें हाल ही में वाराणसी भेजा गया था, उनका तबादला रद्द कर अब उपसेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में नियुक्त किया गया है।
कई जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती
तबादला सूची के अनुसार
सच्चिनानंद को अपर पुलिस अधीक्षक एसएसएफ मुख्यालय लखनऊ नियुक्त किया गया है।
डॉ. संजय कुमार को उपसेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर बनाया गया है।
सुबोध गौतम को अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) हरदोई
निवेश कटियार को अपर पुलिस अधीक्षक यूपी-112
दिनेश कुमार पुरी को अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
कुछ तबादले हुए निरस्त
संतोष कुमार द्वितीय, जिन्हें गोरखपुर भेजा गया था, उनका तबादला बाद में निरस्त कर दिया गया। इसी तरह कुछ अन्य अधिकारियों की नियुक्तियों में भी आंशिक संशोधन किया गया है।
अन्य जिलों में नई जिम्मेदारियां
सीताराम– अपर पुलिस अधीक्षक (विधि प्रकोष्ठ) मुख्यालय लखनऊ
सिद्धार्थ वर्मा – अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर
सुमित शुक्ला– अपर पुलिस अधीक्षक शामली
ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद– अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) गोरखपुर
अशोक कुमार सिंह प्रथम – अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बहराइच
राजकुमार सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ
संतोष कुमार सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) गोरखपुर
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव– अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ
रामानंद कुशवाहा– अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस
जितेंद्र कुमार प्रथम– अपर पुलिस अधीक्षक यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
प्रयागराज, एटा और गाजीपुर में भी नई तैनाती
चिरंजीव मुखर्जी – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज
श्वेताभ पांडेय – अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एटा
आलोक कुमार जायसवाल – अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़
शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव– अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) सहारनपुर
डॉ. राकेश कुमार मिश्र– अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) गाजीपु
यह फेरबदल राज्य में पुलिस प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और कार्यकुशल
ता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।










