वाराणसी : भीषण ठंड और घने कोहरे के चलते 9 जनवरी तक कक्षा 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। जिले में लगातार बढ़ रही ठंड, घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद वाराणसी में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों को तीन दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 7, 8 और 9 जनवरी 2026 को जनपद में संचालित सभी राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्डों के स्कूलों में छात्रों की कक्षाएं स्थगित रहेंगी।

हालांकि, आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि विभागीय और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए शिक्षक और अन्य कर्मचारी पूर्व की तरह विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है, जिसके चलते बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें