घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। बजट 2026 के अगले ही दिन सर्राफा बाजार में कमजोरी देखने को मिली, जिससे खरीदारों को राहत मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों ही भारी दबाव में नजर आए।
MCX पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर सोमवार को 1,39,868 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,42,510 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह 10 बजे तक सोना फिसलकर 1,35,589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, यानी करीब 6,900 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सोने ने 1,41,085 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ, लेकिन बाद में तेज बिकवाली के दबाव में आ गया।
चांदी की बात करें तो MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर 2,48,875 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। यह अपने पिछले बंद भाव से लगभग 16,700 रुपये नीचे रही। कारोबार की शुरुआत में चांदी ने 2,67,501 रुपये प्रति किलो का उच्च स्तर छुआ था, लेकिन बाद में इसमें भी तेज गिरावट देखने को मिली।
बजट के बाद क्यों टूटी कीमतें
बजट 2026 के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिसका असर सीधे सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय संकेतों और डॉलर में मजबूती के साथ-साथ घरेलू स्तर पर भी बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
आपके शहर में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम, गुड रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली
24 कैरेट – ₹1,51,680
22 कैरेट – ₹1,39,050
18 कैरेट – ₹1,13,800
मुंबई
24 कैरेट – ₹1,51,530
22 कैरेट – ₹1,38,900
18 कैरेट – ₹1,13,650
चेन्नई
24 कैरेट – ₹1,52,180
22 कैरेट – ₹1,39,500
18 कैरेट – ₹1,20,000
कोलकाता
24 कैरेट – ₹1,51,530
22 कैरेट – ₹1,38,900
18 कैरेट – ₹1,13,650
अहमदाबाद
24 कैरेट – ₹1,51,580
22 कैरेट – ₹1,38,950
18 कैरेट – ₹1,13,700
लखनऊ
24 कैरेट – ₹1,51,680
22 कैरेट – ₹1,39,050
18 कैरेट – ₹1,13,800
पटना
24 कैरेट – ₹1,51,580
22 कैरेट – ₹1,38,950
18 कैरेट – ₹1,13,700
हैदराबाद
24 कैरेट – ₹1,51,530
22 कैरेट – ₹1,38,900
18 कैरेट – ₹1,13,650
खरीदारों के लिए राहत
बजट 2026 के बाद आई इस गिरावट से आम लोगों और ज्वैलरी खरीदने वालों को राहत मिली है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यही रुझान बना रहा, तो आने वाले दिनों में सोना-चांदी और सस्ते हो सकते हैं।









