अलीगढ़: पहले दामाद अब बहनोई संग फरार हुई सास, 2 लाख रुपये और जेवर ले गई साथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अलीगढ़। रिश्तों को हैरान कर देने वाला मामला एक बार फिर अलीगढ़ से सामने आया है। करीब 10 महीने पहले अपने पति और बच्चों को छोड़कर दामाद राहुल के साथ भागी महिला अब कथित रूप से उसे भी छोड़कर बहनोई के साथ चली गई है। दामाद राहुल ने आरोप लगाया है कि महिला जाते समय 2 लाख रुपये नकद और गहने भी साथ ले गई है।

अप्रैल 2025 में दामाद संग हुई थी फरार

मामला मडराक क्षेत्र का है। अप्रैल 2025 में सपना नाम की महिला अपने दामाद राहुल के साथ घर छोड़कर चली गई थी। दोनों बिहार के सीतामढ़ी जिले में साथ रह रहे थे। उस समय यह घटना काफी चर्चा में रही थी।

6 फरवरी को फिर हुई फरार

अब राहुल का आरोप है कि 6 फरवरी को सपना उसे छोड़कर अपने बहनोई के साथ फरार हो गई। राहुल के मुताबिक, वह शाम करीब साढ़े 8 बजे घर से बाहर गया था और उसी दौरान सपना करीब 9 से 9:30 बजे के बीच घर छोड़कर चली गई।

राहुल का दावा है कि सपना अपने जीजा, बहन और पहले पति जीतू के साथ चली गई है। उसने आरोप लगाया कि महिला 2 लाख रुपये नकद, एक मंगलसूत्र और अंगूठी लेकर फरार हुई है।

“पहले को छोड़कर दूसरा, अब तीसरा”

राहुल ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, “पहले उसने अपने पति को छोड़कर मुझे चुना, अब मुझे छोड़कर किसी और के साथ चली गई।” उसने खुद को ठगा हुआ और मानसिक रूप से परेशान बताया है।

अभी तक मामला दर्ज नहीं

हालांकि, अब तक इस मामले में न तो अलीगढ़ के दादों थाने में और न ही बिहार के सीतामढ़ी में कोई आधिकारिक मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं, जानकारी मिली है कि सपना के पूर्व पति ने हाल ही में दूसरी शादी कर ली है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें