बंगाल में पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- ‘झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC वालों को लगी’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नादिया जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला।

पीएम मोदी ने कहा, “झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्ची TMC वालों को लग गई।” उन्होंने दावा किया कि 4 मई को बंगाल में भाजपा की जीत तय है और उस दिन पूरे राज्य में कमल खिलने का जश्न मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा, “चार मई को मिठाई भी बांटी जाएगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी। वैसे सुना है कि झालमुड़ी ने कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है।”

‘50 साल में सबसे कम हिंसा वाला चुनाव’

प्रधानमंत्री ने चुनावी हिंसा के मुद्दे पर भी तृणमूल सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों में यह पहला चुनाव है, जिसमें हिंसा न्यूनतम स्तर पर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले बंगाल में राजनीतिक हिंसा आम बात थी और लोगों में डर का माहौल रहता था। उन्होंने चुनाव आयोग और सरकारी कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र की गरिमा को फिर से स्थापित किया गया है।

‘TMC के डर से बाहर निकलकर वोट डाल रहे लोग’

कृष्णानगर की सभा में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर, शिक्षक, वकील और आम लोग बदलाव के लिए मतदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “सरकारी कर्मचारी TMC के डर से बाहर निकलने के लिए वोट दे रहे हैं। शिक्षक भयमुक्त स्कूल और यूनिवर्सिटी के लिए वोट डाल रहे हैं। रिक्शा और टैक्सी चालक सिंडिकेट राज से मुक्ति चाहते हैं।”

महिलाओं के लिए 10 बड़ी गारंटी

प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं और बेटियों के लिए 10 बड़ी गारंटी का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा।

पीएम मोदी की 10 गारंटी

  1. महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई।
  2. हर ब्लॉक में महिला थाना स्थापित किया जाएगा।
  3. पुलिस बल में महिलाओं की बड़े स्तर पर भर्ती।
  4. महिलाओं के खातों में एक साल के भीतर ₹36,000 ट्रांसफर।
  5. लड़कियों की ग्रेजुएशन के लिए ₹50,000 की सहायता।
  6. गर्भवती महिलाओं को ₹21,000 की आर्थिक मदद।
  7. बच्चों के पोषण के लिए अतिरिक्त ₹36,000 सहायता।
  8. सुकन्या समृद्धि योजना के जरिए बेटियों का भविष्य सुरक्षित करना।
  9. मुद्रा योजना के तहत स्टार्टअप के लिए ₹20 लाख तक का लोन।
  10. महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने के लिए विशेष सहायता।
News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें