वाराणसी में आग का तांडव: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, कई झोपड़ियां आई चपेट में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक झोपड़ी में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की करीब 12 झोपड़ियां इसकी चपेट में आकर जलकर राख हो गईं।

कबाड़ गोदाम से भड़की आग

मिली जानकारी के अनुसार, बगवानाला के पास स्थित एक कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग पास की झोपड़ियों तक फैल गई और पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

सिलेंडर फटने से बढ़ी दहशत

आग लगने के दौरान कई छोटे गैस सिलेंडरों के फटने की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे इलाके में दहशत और बढ़ गई। आग से उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

दमकल की टीम ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद घंटों में आग पर काबू पाया गया।

अग्निशमन अधिकारी इंद्रजीत वर्मा के अनुसार, समय रहते कार्रवाई किए जाने से आग को और फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

राहत की बात: कोई जनहानि नहीं

इस भीषण अग्निकांड में राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग में झोपड़ियों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

अग्निशमन अधिकारी इंद्रजीत वर्मा ने बताया समय पर टीम पहुंच गई थी, जिससे आग को फैलने से रोक लिया गया। कई सिलेंडर फटने की वजह से स्थिति गंभीर थी, लेकिन अब आग पूरी तरह नियंत्रण में है।”

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें