54 साल बाद खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, अखिलेश यादव ने CM Yogi पर साधा निशाना, बोले- इतना लालच भी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब 54 साल बाद मंदिर का खजाना खोले जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “इतना लालच भी ठीक नहीं है।”

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भाजपा सरकार से करबद्ध निवेदन है कि कम से कम मंदिरों के खजाने तो छोड़ दें। इतना भी लालच अच्छा नहीं है।” अखिलेश यादव का यह बयान मंदिर के तहखाने की जांच को लेकर जारी विवाद के बीच आया है। स्थानीय लोग पहले से ही बांके बिहारी कॉरिडोर परियोजना का विरोध कर रहे हैं, जिसका समर्थन अखिलेश भी कर चुके हैं।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शनिवार, 18 अक्टूबर से मंदिर के तहखाने और खजाने की जांच की प्रक्रिया शुरू हुई। अधिकारियों के मुताबिक, खजाने में कीमती और ऐतिहासिक वस्तुएं मौजूद होने की संभावना है। जांच के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जा रही है और इसमें एएसआई (ASI) और फायर विभाग की टीमें शामिल हैं।

रविवार को भी तहखाना जांच के लिए दोबारा खोला गया, जो लगभग पांच घंटे तक जारी रहेगी। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और आसपास विशेष व्यवस्था की गई है। फिलहाल किसी अनियमितता की खबर सामने नहीं आई है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें