18 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद अब धरती के लिए रवाना हुए Shubhanshu Shukla, कैलिफोर्निया में करेंगे स्प्लैशडाउन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Shubhanshu Shukla Return : अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla Return) एक्सिओम-4 मिशन के साथ अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष सफर के बाद अब धरती की ओर लौट रहे हैं। 18 दिन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में बिताने के बाद शुभांशु और उनकी टीम स्पेसX के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से धरती की वापसी यात्रा पर हैं। सोमवार शाम करीब 4:50 बजे (IST) उनका यान अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हुआ।

Shubhanshu Shukla : कैलिफोर्निया तट पर मंगलवार को होगा “स्प्लैशडाउन”

करीब 22 घंटे की यात्रा के बाद मंगलवार 15 जुलाई दोपहर 3 बजे (IST) यह अंतरिक्ष यान कैलिफोर्निया के तट पर समुद्र में उतरने वाला है। इस प्रक्रिया को “स्प्लैशडाउन” कहा जाता है। पूरी लैंडिंग ऑटोमैटिक होगी, यानी इसमें इंसानी दखल की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कैसे होगी सुरक्षित वापसी?

ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पहले खुद को ISS से सुरक्षित दूरी पर ले जाएगा। उसके बाद वह धरती के वायुमंडल में प्रवेश करेगा, जहां उसका बाहरी तापमान 1,600 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। स्पेसक्राफ्ट की सुरक्षित लैंडिंग के लिए दो चरणों में पैराशूट खुलेंगे- पहले 5.7 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्टेबलाइजिंग पैराशूट, फिर 2 किलोमीटर पर मुख्य पैराशूट खुलेंगे।

आईएसएस में हुआ भावनात्मक विदाई समारोह

13 जुलाई को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक्सपीडिशन-73 मिशन के साथियों ने एक्सिओम-4 के अंतरिक्ष यात्रियों को विदाई दी।
इस मौके पर शुभांशु शुक्ला ने कहा, “जल्दी ही धरती पर फिर मुलाकात होगी। उनकी मुस्कान और आत्मविश्वास ने सभी को भावुक कर दिया।

लखनऊ में परिजन कर रहे सुरक्षित वापसी का इंतजार

शुभांशु शुक्ला के परिवार में इस पल को लेकर जबरदस्त उत्साह है। उनके पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि यह पल पूरे परिवार और देश के लिए गर्व का है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देशवासियों को शुभांशु के अंतरिक्ष अभियान में मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें