Agniveervayu Vayu Recruitment 2025 : भारतीय वायुसेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। अग्निवीर वायु (Agniveervayu) भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब इच्छुक उम्मीदवार 4 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले यह डेडलाइन 31 जुलाई थी। आवेदन प्रक्रिया वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर चल रही है।
पात्रता शर्तें
आयु सीमा:
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता (किसी एक श्रेणी में):
-
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक।
-
मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी जैसे विषयों में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा।
-
न्यूनतम 50% अंकों के साथ दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स।
आवेदन शुल्क:
सभी श्रेणियों के लिए 550 रुपये शुल्क निर्धारित है।
चयन प्रक्रिया
अग्निवीर वायु के लिए चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
-
लिखित परीक्षा:
-
सही उत्तर पर अंक मिलेंगे।
-
हर गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
-
-
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET):
-
पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी।
-
महिला उम्मीदवारों को यही दूरी 8 मिनट में पूरी करनी होगी।
-
-
दस्तावेज़ों की जांच और मेडिकल परीक्षण अंतिम चरण होंगे।










