मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया BSP के राष्ट्रीय संयोजक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आकाश को प्रमोशन देते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बना दिया गया है। यह पद बसपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद दूसरा सबसे बड़ा पद माना जाता है। अब आकाश आनंद सीधे मायावती को रिपोर्ट करेंगे और संगठन में दूसरे नंबर के ताकतवर नेता हो गए हैं।

आकाश को मिली अहम भूमिका

अब तक आकाश आनंद राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर थे, लेकिन नए दायित्व के तहत उन्हें सभी सेक्टर, केंद्रीय और प्रदेश कोऑर्डिनेटरों तथा प्रदेश अध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा करनी होगी।

छह राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त

पार्टी ने राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटरों की संख्या चार से बढ़ाकर छह कर दी है। इनमें रामजी गौतम, राजाराम, रणधीर सिंह बेनीवाल, लालजी मेधांकर, अतर सिंह राव और धर्मवीर सिंह अशोक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सभी आकाश आनंद को रिपोर्ट करेंगे।

  • रामजी गौतम को दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार का प्रभारी बनाया गया है।

  • साथ ही, राजाराम के साथ मोहित आनंद, अतर सिंह राव के साथ सुरेश आर्या और धर्मवीर अशोक के साथ दयाचंद को सह-कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति

मायावती ने विश्वनाथ पाल को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा विभिन्न राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है:

  • दिल्ली – राजेश तंवर

  • मध्य प्रदेश – रमाकांत पिप्पल

  • छत्तीसगढ़ – श्याम टंडन

  • बिहार – शंकर महतो

  • महाराष्ट्र – डॉ. सुनील डोंगरे

  • कर्नाटक – एम. कृष्णा मूर्ति

  • तमिलनाडु – पी. आनंद

  • केरल – ज्वाय आर. थामस

  • हरियाणा – कृष्ण जमारपुर

  • पंजाब – अवतार सिंह करीपुरी

  • राजस्थान – प्रेम बारुपाल

  • झारखंड – शिव पूजन मेहता

  • पश्चिम बंगाल – मनोज हवलदार

  • ओडिशा – सरोज कुमार नायक

  • आंध्र प्रदेश – बंदेला गौतम

  • तेलंगाना – इब्राम शेखर

  • गुजरात – भगूभाई परमार

  • हिमाचल प्रदेश – विक्रम सिंह नायर

  • जम्मू-कश्मीर – दर्शन राणा

  • चंडीगढ़ – बृजपाल

  • उत्तराखंड – अमरजीत सिंह

आकाश आनंद की वापसी की कहानी

गौरतलब है कि मई 2025 में मायावती ने आकाश को मुख्य राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाया था। लेकिन इससे पहले मार्च में उन्हें सभी पदों से हटाकर पार्टी से बाहर कर दिया गया था। मायावती ने तब कहा था कि आकाश अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में पार्टी हित से विपरीत फैसले ले रहे थे, इसलिए उन्हें जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया।

हालांकि, अप्रैल में मायावती ने उन्हें दोबारा जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया और अब उन्हें राष्ट्रीय संयोजक के रूप में प्रमोट कर संगठन की नंबर-2 पोजीशन पर बैठा दिया है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें