स्कूलों के विलय पर भड़के अखिलेश यादव, बोले– जब तक सरकार शिक्षक नहीं भेजेगी, सपा कार्यकर्ता…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों के विलय और बंद होने के मुद्दे पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने दो टूक कहा कि “पीडीए पाठशाला को पुलिस रोक नहीं सकती। अगर मुख्यमंत्री को हालात का अंदाज़ा नहीं है, तो उन्हें खुद मौके पर जाकर देखना चाहिए कि बच्चे किन परिस्थितियों में पढ़ाई कर रहे हैं।”

सरकार ने खुद माना स्कूल बंद किए गए हैं – अखिलेश


अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार ने खुद यह स्वीकार किया है कि कई स्कूल या तो बंद कर दिए गए हैं या फिर उनका आपस में विलय कर दिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उन स्कूलों में नए शिक्षकों की भर्ती नहीं करती, तब तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकने देंगे और खुद उन्हें पढ़ाएंगे।

सपा का शिक्षा को लेकर स्टैंड

अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा बच्चों का अधिकार है और किसी भी हालत में उसे रोका नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से अपील की कि बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ बंद किया जाए और जल्द से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें