Baby Grok : टेक्नोलॉजी जगत में एक और नई शुरुआत करते हुए एलन मस्क अब बच्चों के लिए एक AI चैटबॉट ‘Baby Grok’ लॉन्च करने की तैयारी में हैं। यह टूल उनकी AI कंपनी xAI की एक खास पहल है, जिसे छोटे बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जा रहा है।
यह चैटबॉट न सिर्फ शिक्षा और सीखने के नए अवसर देगा, बल्कि बच्चों को एक सुरक्षित और नियंत्रित डिजिटल अनुभव भी उपलब्ध कराएगा। एलन मस्क ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इस प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की है।
Baby Grok बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से जवाब देगा, किसी भी आपत्तिजनक या भ्रमित करने वाली जानकारी से पूरी तरह दूर रहेगा और बच्चों के लिए एक फ्रेंडली और भरोसेमंद AI साथी की तरह काम करेगा।
इसमें पैरेंटल कंट्रोल की सुविधा भी होगी ताकि माता-पिता बच्चे की गतिविधियों पर नज़र रख सकें। साथ ही यह चैटबॉट पढ़ाई को दिलचस्प बनाने वाले इंटरैक्टिव फीचर्स और गेमिफाइड लर्निंग के जरिए बच्चों को टेक्नोलॉजी से जोड़ेगा।










