Amla Juice : सुबह की हेल्दी शुरुआत करें आंवले के जूस से, जानें इसे पीने के फायदे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Amla Juice : अगर आप सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने की आदत रखते हैं, तो अब इसकी जगह आंवला जूस को अपनाइए। आंवला पोषण से भरपूर होता है और इसे आयुर्वेद में औषधीय गुणों से युक्त माना गया है। इसमें विटामिन C की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कोलेजन बनाने में मदद करता है और आपकी स्किन को जवां और हेल्दी बनाए रखता है। यही नहीं, आंवला जूस पिंपल्स और पिगमेंटेशन जैसी स्किन समस्याओं को दूर करने में भी सहायक है।

सुबह खाली पेट आंवला जूस पीना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, बल्कि वजन कम करने, पाचन सुधारने और शरीर को एनर्जी देने का काम भी करता है। आंवला जूस में विटामिन C, विटामिन A, B कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो इसे सुपरफूड बना देते हैं।

खाली पेट आंवला जूस पीने के फायदे

1. इम्यूनिटी मजबूत बनाता है
आंवला जूस में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को इंफेक्शन से बचाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।

2. पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है
यह गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में कारगर है।

3. वजन घटाने में सहायक
आंवला जूस मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करता है।

4. आयरन की कमी दूर करता है
आंवले में मौजूद आयरन और विटामिन C एनीमिया से बचाने और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में सहायक हैं।

5. त्वचा को चमकदार बनाता है
यह कोलेजन को बढ़ाकर त्वचा को टाइट और जवां बनाता है। साथ ही झुर्रियां, पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करता है।

आंवला जूस पीने का सही तरीका

  • सुबह खाली पेट एक गिलास आंवला जूस पीना सबसे लाभकारी है।

  • स्वाद और फायदे बढ़ाने के लिए इसमें शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं।

  • रोजाना सेवन करने पर बेहतर और जल्दी परिणाम मिलते हैं।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें