मथुरा कुंज में काला प्ले एंड लर्न का वार्षिक दिवस धूमधाम से मना, बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने किया मोहित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। शांति बनारस के तत्वावधान में संचालित काला प्ले एंड लर्न का वार्षिक दिवस समारोह सारनाथ स्थित मथुरा कुंज में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिए शिक्षा, रचनात्मकता और बचपन की खुशियों का जीवंत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मोहित अग्रवाल (पुलिस आयुक्त, वाराणसी) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सनबीम ग्रुप के अध्यक्ष दीपक मधोक और भारती मधोक शामिल रहीं।

मुख्य अतिथि मोहित अग्रवाल ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास को मजबूती देते हैं। उन्होंने काला प्ले एंड लर्न की निदेशक प्रियंका शाह को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि दीपक मधोक और भारती मधोक ने बताया कि काला प्ले एंड लर्न का शीतकालीन कार्निवल बच्चों को नए-नए अनुभवों से जोड़ता है। यहां बच्चे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से खुलकर सीखते हैं, जिससे उनमें संकोच कम होता है और बौद्धिक विकास तेज होता है।

कार्यक्रम में निदेशक श्रीमती प्रियंका शाह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि बच्चों ने ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरपूर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पश्चिमी और भारतीय गायन ने समारोह में विशेष रंग भर दिया।

वार्षिक दिवस के बाद आयोजित शीतकालीन कार्निवल बच्चों और अभिभावकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें काला एक्टिविटीज, झूले, बच्चों के लिए खरीदारी के अनुभव, खाने-पीने के स्टॉल, तुलसी पौधारोपण सहित कई रचनात्मक गतिविधियां शामिल रहीं, जिसने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण सनबीम लहरतारा के 10 छात्रों की सहभागिता रही, जहां बच्चों ने आधुनिक कला के विभिन्न रूपों का अनुभव किया। इस अवसर पर ममता शाह, घनश्याम दास शाह, विनीता शाह, निलेश शाह, अमृत शाह, मोहित पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें