वाराणसी। काशी में समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को अर्क महोत्सव एवं एक्सपो-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन का नेतृत्व आर्का धाम मैसूर के महन्त योगी श्रीनिवास अर्क के सान्निध्य में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में स्वास्थ्य, कल्याण और समग्र जीवनशैली से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
इस दौरान धर्म संघ के महामंत्री रामजीत पांडे भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को समग्र स्वास्थ्य (Holistic Health) की अवधारणा से जोड़ना और शरीर, मन व आत्मा के संतुलन के महत्व को समझाना है।
इस अवसर पर शिवसेना के प्रवक्ता डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा ने आर्का धाम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी। शिवसेना के मंडल संगठन मंत्री गौरव शुक्ला ने भी अपने विचार रखे।
इसके अलावा गौरव मिश्रा, कृष्णानंद पाण्डेय ने स्वास्थ्य, योग, प्राकृतिक जीवनशैली और मानसिक संतुलन से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।
महोत्सव के साथ आयोजित एक्सपो में स्वास्थ्य और वेलनेस से जुड़े विभिन्न उत्पादों, सेवाओं और नवीन पहलुओं की भी जानकारी दी गई, जिससे लोगों को स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने को प्रेरित किया गया।










